त्रिपुरा में बिजली गिरने से 5 की मौत
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पश्चिमी त्रिपुरा के बिशालगढ़ जिले में बुधवार रात बिजली गिरने से आठ वर्षीय राजीव भौमजी और उसकी छह वर्षीय बहन सुनीमलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। बिजली गिरने के वक्त यह परिवार गहरी नींद में था।
इसके अलावा त्रिपुरा के तेलियामुरा जिले में एक महिला और राज्य के उत्तरी हिस्से में स्थित कंचनपुर में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में नौ लोग जख्मी हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं, बिजली और गरज के साथ भारी बारिश हो रही है। मूसलाधार वर्षा के चलते फसलें बरबाद हो गई हैं और बिजली और टेलीफोन के खंभें उखड़ गए हैं।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के भौतिकशात्री स्वप्न भौमिक ने बताया, "पूर्वोत्तर भारत का क्षेत्र बिजली गिरने के लिहाज प्रभावित इलाका है। हर साल मार्च और अप्रैल महीने के दौरान यहां बिजली गिरने से औसतन 100 लोगों की मौत हो जाती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications