दक्षेस सम्मेलन:मनमोहन और गिलानी में वार्ता शुरू
थिम्पू, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच गुरुवार दोपहर थिम्पू में वार्ता आरंभ हो गई।
मिस्र के शर्म-अल-शेख में पिछले साल जुलाई में हुई मुलाकात के बाद यह पहला मौका है जब दोनों नेता मिल रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच यहां भूटान हाउस में बैठक चल रही है। मीडिया के सामने हाथ मिलाकर दोनों नेता बातचीत के लिए अंदर चले गए।
इस मुलाकात के बाद भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव और पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर अलग-अलग संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications