'माधुरी की पहुंच गोपनीय दस्तावेजों तक नहीं थी'
लोकसभा में गुरुवार को कौर ने कहा, "मैं सदन को बताना चाहती हूं कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास में तैनात एक अधिकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों का सूचनाएं दे रही थी। खुफिया प्रयासों के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे।"
उन्होंने कहा, "जिस ओहदे पर यह अधिकारी तैनात थी, उसके मुताबिक इसकी पहुंच गोपनीय दस्तावेजों तक नहीं थी। यह अधिकारी जांच में सहयोग कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से इस बारे में फिलहाल ज्यादा विवरण दे पाना संभव नहीं है।"
गौरतलब है कि भारतीय दूतावास में द्वितीय सचिव के हैसियत से काम करने वाली माधुरी गुप्ता को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसिज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली की रहने वाली 53 वर्षीय माधुरी फिलहाल पुलिस हिरासत में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications