आर्कटिक क्षेत्र में सफाई की जरुरत : पुतिन
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक पुतिन ने रूस के उत्तर में स्थित अलेक्जेंडर लैंड का दौरा किया और पाया कि वहां 40,000-60,000 टन मलबा पड़ा हुआ है। विमान, कार और अन्य वस्तुओं का यह मलबा आर्कटिक में कई साल से पड़ा हुआ है।
पुतिन ने कहा कि सोवियत संघ के पतन के बाद सैन्य सहयोग की कमी के परिणामस्वरुप यहां मलबे का ढेर लगा हुआ है।
उन्होंने कहा, "आर्कटिक हमारे नौसैनिक अड्डों की मेजबानी करता है साथ ही उड्डयन के गश्त रूट भी इधर से होकर गुजरते हैं। इसका आर्थिक महत्व भी है और यहां प्राकृतिक संसाधन भी हैं। उत्तरी समुद्री मार्ग का महत्वपूर्ण परिवहन संचार मार्ग यहां पर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications