पेट्रोलियम पदार्थो में आग भड़की, एक मरा
जयपुर। राजस्थान के अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थो में आग भड़कने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 28 घायल हो गए।
अजमेर के पुलिस अधीक्षक (शहर) हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि पिचौलिया गांव के पूर्व सरपंच का बेटा कैलाश अपने घर में अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल बेचने का काम करता है। बुधवार रात को उसकी पत्नी स्वाति पेट्रोलिय पदार्थो से भरे ड्रमों के पास रखे चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी आग लग गई।
आग पर काबू पाने में अग्निशमन विभाग के वाहनों को काफी वक्त लगा। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications