टाइटलर के मसले पर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित
प्रश्नकाल के दौरान अकाली दल के राज मोहिंदर सिंह मजीठा ने आरोप लगाया कि वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपियों को सजा दिलाने को लेकर सरकार ने ढिलाई बरती है। उन्होंने इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की।
इस पर उप सभापति के. रहमान खान ने अकाली सांसदों से इस मामले पर नोटिस देने को कहा। इसके बाद अकाली दल के सदस्य उनके आसन के निकट पहुंच कर हंगामा करने लगे। हंगामा देख खान ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को इन दंगों के संदर्भ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक रिपोर्ट स्वीकार करते हुए टाइटलर को बरी कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications