वीडियोगेम पर झगड़े के बाद भाई को चाकू घोंपा
सेंटियागो (चिली), 29 अप्रैल (आईएएनएस)। चिली की राजधानी सेंटियागो में मंगलवार रात एक 16 वर्षीय किशोर ने वीडियोगेम को लेकर हुए विवाद के बाद अपने 18 वर्षीय भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक यह हादसा मंगलवार रात को उस समय हुआ जब दोनों भाई दो अन्य दोस्तों के साथ वीडियोगेम खेल रहे थे। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित मैनुअल मुनोज गोंजालेज और उसका भाई अपनी सौतेली मां के पास रहते थे, जो फिलहाल एक व्यवसायिक यात्रा पर बेल्जियम गई हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications