नीतीश की नजर में भाजपा सही
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखण्ड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने के निर्णय को सही बताया है। नीतीश कुमार ने पटना में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि झारखण्ड में सरकार से भाजपा द्वारा समर्थन वापस लेने का निर्णय सही है। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में ऐसा कभी नहीं होता है कि कोई दल केन्द्र में कुछ कहे और राज्य में कुछ और करे।
आपको बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने संसद में मंगलवार को भाजपा के कटौती प्रस्ताव के विरोध में और कांग्रेस सरकार के पक्ष में मतदान किया था। तभी भाजपा का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंचा हुआ था । जिसके चलते भाजपा ने बुधवार को सोरेन सरकार से समर्थन वापस लेने का निर्णय कर लिया। जिसको नीतीश कुमार से सही कदम बताया है।आपको बता दें कि झारखंड में जनता दल (युनाइटेड) के दो विधायक हैं, जो सरकार का समर्थन कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications