बैंक कर्मचारियों की वेतन वृद्धि

मुंबई। बैंक कर्मियों को लंबे इंतजार के बाद वेतन पुनरीक्षण समझौते का तोहफा मिल गया। भारतीय बैंक संघ और बैंक कर्मचारियों के नौ संगठनों के बीच कल संशोधित वेतनमानों के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

पढ़ें: विश्व बैंक में भारत की साख बढ़ेगी

इस समझौते से 7 लाख 75 हजार बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को लाभ होगा और उनके वेतन में वृद्धि होगी। यह समझौता सार्वजनिक क्षेत्र के सभी 26 बैंकों, निजी क्षेत्र के नौ बैंको और आठ विदेशी बैंकों पर लागू होगा। बैंक कर्मियों को पेंशन का एक और विकल्प देने पर भी सहमति बन गई है। इससे 2 लाख 66 हजार कार्यरत और 50 हजार सेवानिवृत्त कर्मी लाभान्वित होंगे। वेतन समझौते से अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन में 17.50 प्रतिशत वृद्धि होगी।

यह समझौता नवंबर 2007 से प्रभावी माना जाएगा। बैकिंग क्षेत्र में यह नौवां द्विपक्षीय समझौता है। पहला समझौता 1966 में किया गया था। नए वेतन समझौते का लाभ मई से मिलेगा। वेतन समझौता लागू करने पर बैंकिंग उद्योग पर 5200 करोड़ रूपए का खर्चा आएगा। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 4816 करोड़ रूपए और 384 करोड़ रूपए निजी बैंक वहन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+