लोकसभा में हंगामा, राज्यसभा स्थगित

नई दिल्ली। महंगाई, फोन टैपिंग और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विवाद पर मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही जहां दिन में तीसरी बार शाम छह बजे तक स्थगित हुई वहीं राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विपक्षी दलों के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। दो बार कार्यवाही स्थगित करने के बाद जब हंगामा नहीं थमा तो लोकसभा उपाध्यक्ष करिया मुंडा ने कार्यवाही छह बजे तक स्थगित कर दी। सबसे पहले संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई थी। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आईपीएल और फोन टैपिंग विवाद का मुद्दा उठाया गया जबकि वामपंथी दलों, समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यों ने महंगाई का मुद्दा उठाया।

इस बीच, आईपीएल और फोन टैपिंग के मसले पर विपक्ष की ओर से संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा संसद के बाहर बयान देने पर भाजपा ने आपत्ति जताते हुए लोकसभा में मंगलवार को उन पर सदन की अवमानना का आरोप लगाया। उधर, लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी इन्हीं मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। सदन में सपा और राजद के सदस्यों ने 'जबसे कांग्रेस आई है, कमर तोड़ महंगाई है' जैसे नारे लगाए। हंगामा देख सभापति हामिद अंसारी ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

कार्यवाही फिर से शुरू होने पर विपक्ष ने इन मसलों पर हंगामा जारी रखा। भाजपा की नजमा हेपतुल्ला, वैंकेया नायडू और एस. एस. अहलूवालिया ने जेपीसी के गठन की मांग प्रधानमंत्री द्वारा खारिज किए जाने का मसला उठाया। आगे हंगामा बढ़ता इससे पहले ही उप सभापति के. रहमान खान ने सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+