संसद में हंगामा, कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली। महंगाई और आईपीएल विवाद पर मंगलवार को विपक्षी दलों के भारी हंगामे के बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
पढ़ें: दिल्ली में रेडिएशन से पहली मौत
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी भाजपा की ओर से आईपीएल विवाद का मुद्दा उठाया गया जबकि वामपंथी दलों, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यों ने महंगाई का मुद्दा उठाया। हंगामा बढ़ता देख लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। उधर, राज्यसभा में भी इन्हीं मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा मचाया जिसके कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।













Click it and Unblock the Notifications