चीन में हाथ-पैर-मुंह रोग से 200,000 बच्चे पीड़ित
बीजिंग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन में वर्ष 2010 में 200,000 से ज्यादा बच्चे हाथ-पैर-मुंह रोग (एचएफएमडी) से पीड़ित हैं और इस साल अब तक इस बीमारी से 94 बच्चों की मौत हो चुकी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक पत्रिका 'ओरिएंटल आउटलुक वीकली' के अनुसार एचएफएमडी से पीड़ित एक व्यक्ति के इलाज में 10,000 युआन (1460 डॉलर) से ज्यादा का खर्च आता है जबकि चिकित्सा बीमा के तहत इलाज में लगने वाली कुल राशि का महज 10 फीसदी ही मरीजों को मिलता है।
वयस्क इस रोग से प्रभावित नहीं होते क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है जिससे विषाणु असर नहीं दिखा पाता। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों में दिखता है।
इस बीमारी से मरने वालों की संख्या चीन में बढ़ती जा रही है। वर्ष 2009 में इस संक्रामक बीमारी से 353 बच्चों की मौत हुई जबकि 2008 में 126 बच्चे इसका शिकार बने थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications