कटौती प्रस्ताव पर 13 पार्टियों के गठबंधन में मतभेद

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की आर्थिक नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ बीजू जनता दल (बीजद), तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) सहित 13 दलों के गठबंधन ने राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है।

बहरहाल, संसद भवन परिसर में प्रदर्शन में इन दलों के बीच का विभाजन साफ दिखाई दे रहा है। चारों वामदलों, बीजद और एआईएडीमके के सांसद जहां मुख्य द्वार पर धरने पर हैं वहीं सपा, राजद और तेदेपा के सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एम .बी. राजेश ने आईएएनएस से कहा कि वामदल मंगलवार को कटौती प्रस्ताव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस मामले पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का रुख दूसरा था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह महंगाई के विरोध में लाए जा रहे कटौती प्रस्ताव का समर्थन करेंगे, यादव ने कहा, "आज हम भारत बंद का आयोजन कर रहे हैं, तब हमें आज सदन क्यों चलने देना चाहिए।"

उनके जवाब से यह संकेत मिला कि वह वामदलों के कटौती प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेंगे।

तेदेपा नेता नामा नागेश्वर राव ने आईएएनएस से कहा, "हमारी पार्टी वामदलों द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव का समर्थन करेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+