बिहार में तापमान में मामूली गिरावट
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने मंगलवार को बताया कि अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि तापमान में 0़ 5 से एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
पटना में सोमवार को अधिकतम तापमाान 42़ 6, गया में 43़ 9 और भागलपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
उधर, सोमवार रात पटना सहित राज्य के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications