उड़ीसा में लू से अब तक 17 मौतें
राज्य के राजस्व नियंत्रण कक्ष के अनुसार केंद्रपाड़ा जिला प्रशासन ने मंगलवार को दो मौतों की पुष्टि की।
नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि गोटानई गांव के 48 वर्षीय नाताबारा महालिक की 6 अप्रैल को और पतकुरा गांव के 45 वर्षीय लक्ष्मीधर नायक की 13 अप्रैल को मौत हो गई।
गर्मी के चलते अप्रैल में अब तक 10 और मार्च में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
पिछले दो दिनों के दौरान उड़ीसा के कुछ हिस्सों में हुई छिटपुट बारिश से लोगों को मामूली राहत मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications