मुस्लिम राष्ट्रों से व्यापार विनिमय करेंगे ओबामा
ओबामा ने सोमवार को उद्यमिता पर राष्ट्रपति के शिखर सम्मेलन में कहा, "हम जो नई शुरुआत करना चाहते हैं, वह केवल संभव ही नहीं है बल्कि यह पहले से ही शुरू हो चुकी है।" इस सम्मेलन में भारत के छह प्रतिनिधियों सहित 50 देशों के 250 प्रतिनिधि शामिल हुए।
भारत का प्रतिनिधित्व इरफान आलम, शहनाज हुसैन, रामचंद्र कविल, शफी मथर, शाहीन मिस्त्री और सिराजुद्दीन कुरैशी ने की। इन प्रतिनिधियों को उनके नवीन विचारों और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की उनकी क्षमता और अन्य मानकों के बीच सामुदायिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए चुना गया था।
विनिमय कार्यक्रमों के तहत ओबामा ने वैश्विक प्रौद्योगिकी एवं अभिनव कोष से दो अरब डॉलर की राशि दी है। दूरसंचार, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में विश्वभर के देशों में नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस राशि का इस्तेमाल किया जाएगा।
ओबामा ने काहिरा में "अमेरिका और मुस्लिम समुदायों के बीच एक नई शुरुआत" की रूपरेखा के तहत भाषण दिया था। उन्होंने सम्मेलन में कहा, "बीते एक वर्ष में अमेरिका ने इन समुदायों तक पहुंचकर उनकी बातें सुनी हैं।"
ओबामा ने घोषणा की अगले वर्ष तुर्की में ऐसा ही सम्मेलन आयोजित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications