प्रधानमंत्री ने सदन की अवमानना की : सुषमा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की नेता सुषमा ने कहा कि वह समाचार पत्र में यह देखकर चौंक गईं कि प्रधानमंत्री ने भाजपा की मांग खारिज कर दी है।
सदन में महंगाई को लेकर हो रहे हंगामे के बीच सुषमा ने कहा, "यह कोई सामान्य बात नहीं है। यह पूरे सदन का अपमान है।"
उल्लेखनीय है कि सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह से इतर प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा था कि आईपीएल और फोन टैपिंग जैसे मामलों पर जेपीसी का गठन उचित नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications