म्यांमार के मंत्रियों का सैन्य पदों से इस्तीफा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक सूत्र ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, "प्रधानमंत्री थीन सीन ने सेना के जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया है, इसलिए अब वह केवल यू थीन सीन हैं।"
म्यांमार की सरकारी मीडिया ने इस आम इस्तीफे की तत्काल पुष्टि नहीं की है। ऐसा लगता है कि यह सब सैन्य कर्मियों के आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी के क्रम में किया गया है। चुनाव की तारीख हालांकि अभी तय नहीं है।
म्यांमार की सैन्य सरकार ने इस वर्ष किसी भी समय चुनाव कराने का वादा किया है। यह चुनाव लोकतंत्र बहाली के लिए सैन्य सरकार के सात सूत्री कदमों का हिस्सा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications