भारत बंद से उड़ीसा में जनजीवन प्रभावित

बंद की वजह से यातायात सेवा सबसे अधिक प्रभावित हुई है। महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए वामदल, तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), राष्ट्रीय जनता दल (राजद),समाजवादी पार्टी(सपा), बिजू जनता दल (बीजद) व लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सहित 13 राजनीतिक दलों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

बीजद नेता वैष्णव पारिदा ने कहा, "हम आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने बंद का आह्वान केंद्र की नीतियों के खिलाफ किया है।"

राज्य के विभिन्न इलाकों में रेल सेवाओं पर बंद का असर देखा गया। प्रदर्शनकारियों ने रेलमार्गो को अवरुद्ध किया, जिससे रेल सेवा बाधित हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+