विषाक्त भोजन से 3 की मौत
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों ने रायपुर से कोई 25 किलोमीटर दूर लोहरासी गांव में सोमवार की रात खाना खाया था। खाना खाने के साथ ही उन्हें उल्टी शुरू हो गई थी।
सभी 10 पीड़ितों को रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सरकारी अस्पताल में सोमवार देर रात भर्ती कराया गया। उनमें से तीन ने मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications