कटौती प्रस्ताव पर केंद्र के साथ : मायावाती
लखनऊ, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कटौती प्रस्ताव पर केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का समर्थन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस पर होने वाले मतदान में हिस्सा नहीं लेंगी।
मायावती में महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार करार देते हुए कांग्रेस पार्टी को अपनी आर्थिक नीतियों में परिवर्तन लाने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा, "सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता में आने से रोकने के लिए बसपा कटौती प्रस्ताव के मसले पर केंद्र सरकार का समर्थन करेगी। हमारी पार्टी मतदान का बहष्कार करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications