अर्धसैनिक बलों के पास बुलेटप्रूफ जैकेटों की कमी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मुल्लपल्ली रामाचंद्रन ने लोकसभा में कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पास 40,069 बुलेट प्रूफ जैकेट की कमी है। इसी तरह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पास 15,127 बुलेट प्रूफ जैकेट की कमी है और नेशनल सिक्युरिटी गार्ड (एनएसजी) के पास 1,725 बुलेट प्रूफ जैकेट की कमी है। इस तरह देश में कुल मिला कर इन बलों के लिए 87,121 बुलेट प्रूफ जैकेटों की कमी है।
रामाचंद्रन ने कहा, "बुलेट प्रूफ जैकेट में कमी टेंडर में हुई देरी के कारण है। यह टेंडर जुलाई 2009 में जारी हुआ था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications