संसद में हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आईपीएल विवाद का मुद्दा उठाया गया जबकि वामपंथी दलों, समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यों ने महंगाई का मुद्दा उठाया।
हंगामा बढ़ते देख लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।
उधर, राज्यसभा में भी इन्हीं मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा मचाया जिसके कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications