उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी (लीड-1)

दिल्ली में मंगलवार को भी गर्मी का कहर बरकरार है। यहां का अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान पर हल्के बादल के साथ धूल और धुंध छाया रह सकता है। दिन में गर्मी बरकरार रहेगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।" आईएमडी ने दिल्ली में जल्दी बारिश की किसी संभावना से इंकार किया है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।

पूरा उत्तर प्रदेश भयंकर गर्मी की चपेट में है। राज्य के लगभग सभी हिस्सों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। पिछले 24 घंटों के दौरान बुंदेलखंड स्थित झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 43.2, आगरा का 43.0, कानपुर का 41.9 और लखनऊ का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और तपिश जस की तस बनी रहेगी। तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद नहीं है।

मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है। इसके साथ ही तापमान भी बढ़ रहा है। राज्य के सीधी और खजुराहो में सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। दोनों स्थानों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में गिरावट के आसार नहीं है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार गर्म हवाओं का रुख आने वाले कुछ दिनों ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, बिहार और पं बंगाल के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी। हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में अगले दो-तीन दिनों के भीतर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने की संभावना है।

राजस्थान और गुजरात में कई जगह पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। उधर, हरियाणा में भी गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं है। सोमवार को करनाल का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और हिसार का तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर के राज्यों, सिक्किम, बिहार, उड़ीसा और झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे के भीतर बारिश हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+