दिल्ली में गर्मी बरकरार
मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान पर हल्के बादल के साथ धूल और धुंध छाया रह सकता है। दिन में गर्मी बरकरार रहेगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।"
आईएमडी ने दिल्ली में जल्दी बारिश की किसी संभावना से इंकार किया है।
सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications