भारत बंद से पश्चिम बंगाल में जनजीवन प्रभावित
बंद की वजह से रेल और उड़ान सेवाएं बाधित हुईं हैं। कोलकाता और राज्य के विभिन्न इलाकों में बंद से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
मंगलवार को विश्वविद्यालयों और विद्यालयों में प्रस्तावित परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विभिन्न विमानन कंपनियों ने उड़ानों को रद्द कर दिया है।
विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने रेलमार्गो पर प्रदर्शन किया। दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि कई रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है।
राज्य के मुख्य. सचिव अशोक मोहन चक्रवर्ती ने कहा, "बंद को देखते हुए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
बढ़ती महंगाई के विरोध में वाम दलों के नेतृत्व में गैर कांग्रेस-गैर भाजपा दलों ने भारत बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications