उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत नहीं
पिछले 24 घंटों के दौरान बुंदेलखंड स्थित झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 43.2, आगरा का 43.0, कानपुर का 41.9 और लखनऊ का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक है।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और तपिश जस की तस बनी रहेगी। तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications