अंतर्राष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं आतंकी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने एक लिखित जवाब में लोकसभा को बताया, "उपलब्ध सूचनाओं के मुताबिक इस बात के उदाहरण देखने को मिले हैं कि आतंकियों द्वारा भारत में अंतर्राष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल किए जा रहे हैं।"
माकन ने कहा, "इसी तरह जासूसी एजेंटों के बारे में भी सूचना मिली है कि वे विदेशी बैंकों से जारी कार्डो का उपयोग कर रहे हैं।"
माकन ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनधिकृत गतिविधि रोकथाम कानून के तहत आतंकियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कानूनी ढाचे को मजबूत किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications