अफगानिस्तान में विस्फोट, 3 बच्चे मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सोमवार दोपहर कंधार शहर में एक तांगे में हुए विस्फोट में तीन बच्चे की मौत हो गई और चार घायल हो गए।
कांधार के गर्वनर के प्रवक्ता जालमई अयूबी ने विस्फोट के संबंध में जानकारी दी। माना जा रहा है कि रिमोट के जरिए विस्फोट को अंजाम दिया गया था।
फिलहाल किसी भी आतंकवादी गुट ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications