उत्तर प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं ने रोकी रेलगाड़ी
केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद के प्रयाग रेलवे स्टेशन के निकट इलाहाबाद-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस रोकी और रेलमार्ग पर लेटकर यातायात बाधित किया।
इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय के पास रेलमार्ग क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
पुलिस अधीक्षक(शहर) एस.एस.बघेल ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि करीब 50 सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। राजनीतिक दलों के प्रदशर्न और बंद को देखते हुए सभी स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के घेरने के लिए सपा, वामदल, तेलगू देशम पार्टी(टीडीपी), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) व लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)सहित 13 राजनीतिक दलों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications