जयपुर में माइंडलैंस विकास केंद्र स्थापित करेगी
कंपनी के व्यापार इकाई के प्रमुख कमल शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "सरकार का सहयोगात्मक रवैया, प्रतिभाओं की मौजूदगी और बुनियादी सुविधाओं के लिहाज से आईटी सेवा मुहैया कराने के लिए जयपुर बेहतर शहर के रूप में उभरा है। यह हमारी भारत के छोटे शहरों में अपना विस्तार की योजना का पूरक है।"
उन्होंने बताया कि तीन महीने से लेकर एक साल में सेवा केंद्र 100 से 150 कर्मचारियों के साथ अपना काम शुरू कर देगा।
माइंडलैंस ने भारत में अपना पहला केंद्र वर्ष 2003 में स्थापित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications