साइबर आतंकवाद रोकने का मसौदा तैयार होगा
राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी विभागों की सूचनाओं को सीएमपी के तहत सुरक्षित किए जाने की जरूरत है।
राज्य सरकार ने संबद्ध अधिकारियों को सीएमपी को लागू करने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाने का आदेश दिए हैं।
हरियाणा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, "हम सीएमपी की प्रक्रियाओं और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को तय करने के लिए एक संगठनात्मक योजना बना रहे हैं। हम सीएमपी के तहत महत्वपूर्ण सूचनाओं को पहचान सकते हैं और विभाग की सूचना सुरक्षा नीति को लागू कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications