उल्फा से संप्रभुता पर कोई वार्ता नहीं : गोगोई
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "भारत की संप्रभुता के साथ समझौत करने का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता है और संप्रभुता की जिस मांग को लेकर उल्फा अड़ा हुआ है उस पर किसी भी वार्ता के दौरान चर्चा नहीं की जाएगी।"
गोगोई ने कहा,"उल्फा को बातचीत करने के लिए बिना शर्त और हिंसा छोड़कर आगे आना होगा। हम इस मसले के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन संप्रभुता के मुद्दे पर वार्ता नहीं हो सकती है।"
मुख्यमंत्री शनिवार को सरकार और उल्फा के बीच शांति बहाली को लेकर एक नागरिक संगठन के द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय सम्मेलन पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications