राजस्थान में एम्बुलेंस सेवा कर्मियों की हड़ताल दूसरे रोज भी जारी
हड़ताल के चलते मरीजों की परेशानी कम करने की जिम्मेदारी शहर के मोटर ड्राइविंग स्कूल के संचालकों ने जिम्मा उठाया है। ऑल इंडिया मोटर ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश शर्मा ने बताया कि एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल के चलते सोमवार को मरीजों को काफी परेशानी हुई।
एसोसिएशन ने मंगलवार से राज्य के विभिन्न हिस्सों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया। इस काम में एसोसिएशन ने राज्य के परिवहन विभाग की मदद भी ली है।
राज्य परिवहन के अधिकारी जगरूप सिंह यादव ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष के कर्मचारी तत्परता से फोन कॉल्स पर कार्रवाई करेंगे तथा निकटतम ड्राइविंग स्कूल को सूचित कर मरीज को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था जुटाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications