दक्षिण एशिया के पुनरुत्थान में भूमिका निभाएगा भारत : मनमोहन
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भूटान की राजधानी थिम्पू में होने वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के शिखर सम्मेलन से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र के विकास के लिए सम्मिलित प्रयास की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया के पुनरुत्थान के लिए भारत अपनी भूमिका निभाएगा।
बुधवार सुबह थिम्पू के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने एक बयान जारी कर कहा, "यदि हम दक्षिण एशियाई एकजुट होकर काम करें तो ऐसा कुछ नहीं है जिसे हासिल नहीं किया जा सकता। दक्षिण एशिया के पुनरुत्थान के लिए भारत अपनी भूमिका निभाएगा।"
भूटान पहली बार दक्षेस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। दक्षेस का यह 16वां सम्मेलन है, जो अपनी स्थापना की रजत जयंती भी मना रहा है।
प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि इस सम्मेलन से क्षेत्र के देशों को सम्मिलित रूप से अपनी स्थिति देखने और अपनी जनता की विकास की अभिलाषा को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का मौका मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications