200 से ज्यादा सरकारी कंपनियों पर सीआईएसएफ का बकाया
संसद में मंगलवार के दी गई जानकारी के मुताबिक ताज महल प्रशासन के अलावा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े हवाईअड्डे भी बकायादारों में शामिल हैं। सीआईएसएफ का गठन 'नो प्रोफिट, नो लॉस' के सिद्धांत पर किया गया था। यह सरकारी क्षेत्र की कंपनियों के अलावा अन्य संस्थाओं से शूल्क लेकर सेवाएं देती है।
गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने लिखित बयान में संसद को बताया कि इस बड़ी रकम को उगाहने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, "सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी संबंधित इकाइयों के दौरे के समय प्रबंधन को बकाया रकम के बारे में लगातार सूचित करते हैं। इस विषय को हम संबंधित मंत्रालयों के समक्ष भी ला रहे हैं ताकि बकाया का भुगतान जल्द से जल्द हो सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications