'बीमारियों से बचना है तो यौन संबंध बनाएं'
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ब्राजीलिया में सोमवार को उच्च रक्तचाप रोकथाम अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा, "नृत्य कीजिए, यौन संबंध बनाइए, शारीरिक श्रम को महत्व दीजिए और वजन नियंत्रित रखिए।"
मंत्री ने कहा, "मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। यह बात मैं गंभीरता के साथ कह रहा हूं। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए सुरक्षित यौन संबंध भी एक जरिया है।"
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 54,000 लोगों से टेलीफोन पर साक्षात्कार कराया। इसमें पता चला कि ज्यादातर लोगों का रक्तचाप 140/90 है। वर्ष 2006 में 21.5 फीसदी लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। यह संख्या अब बढ़कर 24.4 फीसदी हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications