असम में तूफान पीड़ितों को मुआवजा
गुवाहाटी, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। असम सरकार ने बीते शनिवार की रात आए तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
सरकार की ओर से इस बारे में सोमवार रात आधिकारिक ऐलान किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि आपदा राहत कोष से मुआवजे की राशि देने की स्वीकृति दे दी गई है। तूफान में पांच लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications