मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत नाबालिगों का विवाह !

यह मामला जिला पंचायत की सामान्य सभा मे गूंजा है, लेकिन पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नाबालिगों के विवाह को नकार रहे हैं।

जिला पंचायत की सोमवार को हुई आम सभा की बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चेतराम मानेकर और सदस्य भिखारी लाल भुजवरे ने सामूहिक विवाह समारोह में दो नाबालिग जनजातीय किशोरियों के विवाह का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इन दोनों लड़कियों के आयु प्रमाण पत्र शासकीय पाठशाला सरण्डई के प्रधानाध्यापक ने जारी किए हैं। इससे पता चलता है कि कमला और सुशीला की उम्र 18 वर्ष से कम हैं। इसके बावजूद भी इनकी शादी कराई गई।

भाजपा विधायक अलकेश आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष लता महस्की और भाजपा के जिलाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि नाबालिगों का विवाह किया जाना योजना के साथ मजाक है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए ।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी. के. शास्त्री ने इससे इंकार किया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग की शादी नहीं कराई गई है बल्कि जॉब और राशन कॉर्ड में दर्ज उम्र के आधार पर दोनों किशोरियों की उम्र विवाह योग्य पाई गई थी। लिहाजा उन्हें योजना का लाभ दिया गया।

शास्त्री ने कहा कि जिन जनजातीय किशोरियों की बात की जा रही है वे कभी भी स्कूल नहीं गईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+