बिहार बंद से यातायात प्रभावित, 9127 समर्थक हिरासत में (लीड-2)

राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार राज्यभर में विभिन्न जिलों में 9,127 बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें दरभंगा में 1,139, पटना में 1,100, मधुबनी में 400, नवादा में 710, खगड़िया में 315, बक्सर में 403, गोपालगंज में 285 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पटना में लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान, सीपीआई (एमएल) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर ने बताया कि राज्य में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं से किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

इधर, लोजपा अध्यक्ष पासवान ने बंद को पूरी तरह सफल बताते हुए इसे आम जनता का बंद बताया। उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में किया गया यह बंद अभूतपूर्व रूप से सफल रहा है।

बंद समर्थकों ने कई स्थानों पर सड़क जाम किया तो कई स्थानों पर रेलगाडियां रोकी। कई स्थानों पर बंद समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। पुलिस के अनुसार गया में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों और बंद समर्थकों के बीच हुई झड़प में आठ छात्र घायल हो गए। घायलों को गया मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बंद समर्थकों ने जहानाबाद, दरभंगा, शेखपुरा, मसौढ़ी, खगड़िया, हाजीपुर सहित कई स्थानों पर रेल यातायात जाम कर दिया। रेल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक रेल पटरी पर जाम से कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं।

इधर, समस्तीपुर, बेगूसराय, दरभंगा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर में बंद का व्यापक असर दिखा।

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने आरा में राष्ट्रीय राजमार्ग- 30 को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। बंद का सर्वाधिक असर यातायात पर देखा गया।

पटना समेत आरा, नालंदा व मुजफ्फरपुर में सुबह से ही बंद समर्थक अलग-अलग जत्थों में दूकानें बंद कराने निकल गए थे।

भारत बंद को देखते हुए पटना में सभी निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया था, तो दूसरी तरफ पटना विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+