सूंघकर ली जाने वाली वैक्सीन का पहले परीक्षण होगा

सूखे पाउडर के रूप में तैयार सूघकर ली जाने वाली यह वैक्सीन अमेरिका के कोलोराडो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने तैयार की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा में अपने लिखित बयान में कहा, "सरकार इस वैक्सीन के विकास पर नजर रखे हुए है और भारतीय हालातों में उपयुक्ता का निर्णय करने के लिए इसकी क्षमता और प्रभाविता से संबंधित और ज्यादा सबूतों का इंतजार कर रही है।"

उन्होंने कहा कि इसमें उपयोग की गई तकनीक अभी विकास के चरण में है, इसलिए बाजार में उतारने से पहले इसे चिकित्कीय परीक्षणों के विभिन्न चरणों से गुजरना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सूखे पाउडर के रूप में मौजूद सूंघकर ली जाने वाली इस वैक्सीन के कई लाभ हैं। इससे वैक्सीन के परिवहन, प्रशीतन और इंजेक्शन के खतरों से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलेगी, लेकिन फिलहाल इस सूखे पाउडर वाली खसरा की वैक्सीन के बारे में ज्यादा जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+