उत्तर प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं का हिंसक प्रदर्शन (लीड-2)

लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, जौनपुर और मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बसों में आ लगाई और रेल यातायात बाधित किया।

लखनऊ में पुलिस ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने, आलमबाग और कृष्णा नगर इलाकों में रोडवेज की तीन बसों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर पथराव किया।

लखनऊ के जिलाधिकारी अनिल कुमार सागर ने संवाददाताओं को बताया कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने कानपुर रेलवे स्टेशन पर रेलमार्ग जाम करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया। लाठी चार्ज में लगभग 10 प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

इटावा, अंबेडकर नगर, जौनपुर और इलाहाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने रेलगाड़ियां रोकी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से पुलिस की हिंसक झड़प हुई।

इलाहाबाद के प्रयाग रेलवे स्टेशन के निकट सपा कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद-लखनऊ गंगा-गोमती एक्सप्रेस को रोक दिया और रेलमार्ग पर लेटकर यातायात बाधित कर दिया। इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय के पास रेल पटरी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया।

पुलिस अधीक्षक(शहर) एस.एस.बघेल ने संवाददाताओं को बताया कि शाम तक लगभग 100 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

बघेल ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रदर्शन और बंद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

ज्ञात हो कि महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए सपा, वामदल, तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) व लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सहित 13 राजनीतिक दलों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था।

इंडो-एशयिन न्यूज सर्वसि।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+