जयपुर में रेस्तरां और प्रोफेसर के घर में डकैती

यह वारदात जिस स्थान पर हुई उसके आसपास से गुजरने वाले तमाम मुख्य रास्तों पर पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिए चौबीस घंटे नाकाबंदी कर रही है।

इससे पहले गत 19 अप्रैल को भी सांगानेर इलाके में दिन-दहाड़े हथियारबंद डकैतों ने रोडवेज कर्मचारियों को घायल कर करीब 13.5 लाख रुपये लूट ले गए थे। पुलिस को रविवार रात कान्हा रेस्तरां में हुई डकैती के मामले में भी सुराग हाथ नहीं लगा है।

पुलिस ने बताया कि लुटेरे श्याम नगर के राणी सती नगर में मकान नंबर 794-बी में रहने वाले प्रोफेसर अनिल अग्रवाल के घर से करीब दो लाख रुपये के जेवर, 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और कीमती सामान ले चंपत हो गए। लुटरों ने पूरे परिवार को बंधक बना कर और धमका कर एक कमरे में बंद कर दिया। पड़ोसियों को मंगलवार सुबह इसकी जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। अनिल कूकस स्थित इंजीनियरिंग कालेज में प्रोफेसर हैं।

पुलिस के अनुसार अनिल अपनी पत्नी मनीषा और दो बच्चों के साथ सोमवार रात गहरी नींद में थे। रात करीब डेढ़ बजे बेडरूम की ग्रिल तोड़कर कुछ लुटेरे घर में घुसे और अग्रवाल के सिर पर डंडा मार दिया। पति की चीख सुन मनीषा की आंख खुली तो एक लुटेरे ने उनके हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने दोनों बच्चों को काबू में किया। लहूलुहान प्रोफेसर को कब्जे में लेकर एक अन्य लुटेरे ने उसकी पत्नी से सेफ की चाबियां ले ली। सेफ की चांबियां लेने के बाद लुटरों ने पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया।

पुलिस ने बताया कि लुटरों ने करीब 12 तोला सोना, चार मोबाइल फोन और करीब 30 हजार रुपये नकद समेट लिए। साथ ही घर का सारा कीमत सामान भी बांध लिया। लुटरों की संख्या करीब छह बताई जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+