भारतीय मूल के व्यक्ति को 81 महीने कारावास की सजा
अपराधा शाखा के सहायक महाधिवक्ता लैनी ए. ब्रुअर ने कहा कि आरोपी अमेरिका में ऑनलाइन ब्रोकरेज खातों को हैक करता था और शेयर मूल्यों में हेरफेर करने में उनका इस्तेमाल करता था।
मरिमुथू ने इस ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए पांच फरवरी को अपना दोष कबूल किया था। उसे नेब्रास्का के ओमाहा में एक जिला दंडाधिकारी के समक्ष पहचान छुपाने का भी दोषी पाया गया।
अदालत के अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को मंगलवार को अमेरिका के जिला न्यायाधीश लॉरी स्मिथ कैम्प ने 81 महीने के कारावास की सजा सुनाई और क्षतिपूर्ति के रूप में उसे 24 लाख डॉलर के जुर्माने का भी आदेश दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications