शराबी ने पत्नी, बेटियों व भतीजी को लगाई आग
पुलिस निरीक्षक अशोक वारेलिकार ने बताया, "तुलसी राम पांडव ने लकड़ी में कपड़ा लपेटकर मशाल बनाया और गहरी नींद में सो रहे परिजनों के शरीर में आग लगा दी। यह वारदात सुबह करीब 4.30 बजे की है।"
इसमें सभी के शरीर 80 फीसदी जल गए हैं और इलाज के लिए उन्हें मुंबई के सियान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेरोजगार और शराबी पांडव अभी फरार है। एक महीने पहले वह अपनी पत्नी से झगड़ा कर मुंबई में अपनी बहन के घर रह रहा था। पत्नी ने उसे मनाकर फिर से घर वापस बुलाया था।
वारेलिकर ने कहा, "पांडव सोमवार को ही घर लौटकर आया था। उसने दोबारा अपनी पत्नी से झगड़ा किया। वह फिर से घर छोड़कर चला गया और शराब के नशे में देर रात को लौटा। जब सभी गहरी नींद में थे तभी उसने आग लगा दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications