अलगाववादियों ने विरोध प्रदर्शन के लिए समिति बनाई
मीरवाइज ने मंगलवार को राजबाग स्थित अपने संगठन के मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "एक आम विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम तय करने के लिए मुहम्मद अब्दुल्ला तारी और आगा सैयद हसन की दो सदस्यीय समिति सैयद अली शाह गिलानी और मुहम्मद यासीन मलिक सहित अन्य वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं के साथ बातचीत करेगी।"
मीरवाइज ने कहा, "इस विरोध प्रदर्शन का मकसद कश्मीर से सेना हटाने, सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (एएफएसपीए) को समाप्त करने और यहां हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन को रेखांकित करने के लिए नई दिल्ली पर दबाव बनाना है।"
मीरवाइज ने कहा कि दो सदस्यीय समिति दो दिनों के भीतर हुर्रियत कांफ्रेंस को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, ताकि विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम तय करने के लिए अन्य अलगाववादी नेताओं द्वारा दिए गए सुझावों को भी उसमें शामिल किया जा सके।
मीरवाइज ने सरकार द्वारा कराई जा रही जनगणना में सक्रिय हिस्सेदारी के लिए कश्मीरी जनता से अपील की।
मीरवाइज ने कहा, "राज्य के मुस्लिम चरित्र को बदलने के लिए सुनियोजित कोशिश की जा रही है, इसलिए इस तरह की कोशिशों को पराजित करने के लिए हमें हर हाल में जनगणना में हिस्सा लेना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications