ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए नौकरी का विज्ञापन
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक वेबसाइट 'जॉब्स गो पब्लिक डॉट कॉम' (सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरियां उपलब्ध कराने वाली साइट) पर विज्ञापन प्रसारित होने के बाद से करीब 100 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन में कहा गया है कि निजी हमलों को नजरअंदाज करने के लिए उम्मीदवारों का न केवल मोटी चमड़ी का होना जरूरी है बल्कि उन्हें साप्ताहिक टेलीविजन बैठकों में भी शामिल होना पड़ेगा। इन बैठकों में सभी नीतिगत फैसलों की सार्वजकि समीक्षा/उपहास की जाएगी।
वेबसाइट के विपणन प्रबंधक हेली कॉरफील्ड कहते हैं, "हमें कुछ उच्च शिक्षित उम्मीदवारों के कुछ शानदार आवेदन प्राप्त हुए हैं। हमने मध्यस्थता के लिए राज्य के पूर्व प्रमुखों की मदद ली है।"
चुने गए उम्मीदवार को रहने के लिए एक बड़ा और सुसज्जित घर मिलेगा, इस पर होने वाले खर्च को वापस लिया जा सकेगा लेकिन इसके लिए खर्च की रसीदें दिखानी होंगी।
इस नौकरी के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होगी लेकिन यह पांच साल तक का अनुबंध होगा।
वेबसाइट के मुताबिक इस नौकरी के लाभ यह हैं कि कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद व्यापार, वित्त और परामर्श के क्षेत्र में नए संपर्क बनाने के अवसर मिलेंगे और कार्यकाल खत्म होने पर भी सफल उम्मीदवार इसका इस्तेमाल कर सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications