आर कॉम ने किया गेटजर से करार
आर कॉम ने मंगलवार को कहा कि वह ग्राहकों को वीडियो गेम्स, शॉपिंग, खेल और मनोरंजन संबंधी एप्लीकेशन उपलब्ध कराने जा रही है।
आर कॉम यह सुविधा 50 पैसे प्रति मेगाबाइट की दर से उपलब्ध कराएगी, जबकि एप्लीकेशन्स की डाउनलोडिंग का कोई चार्ज नहीं होगा। यह एप्लीकेशन्स कंपनी के जीएसएम और सीडीएमए दोनों नेटवर्क पर उपलब्ध होगी।
वैल्यू एडेड सर्विसेज के प्रमुख अनिल पांडे का कहना है कि,"हम एक अनुभवी, बड़ा और हमारे ग्राहकों के लिए उपयोगी व ज्यादा से ज्यादा एप्लीकेशन्स उपलब्ध कराने के योग्य सहयोगी चाहते थे। यह करार होने के बाद अब रिलायंस कम्युनिकेशन्स के ग्राहक सीधे ही गेम्स, शॉपिंग, लाइफस्टाइल और अनेक उपयोगी एप्लीकेशन्स से रूबरू हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि फेसबुक मोबाइल, याहू!, फन्डांगो और ईबडी को भी आसानी से हैण्डसेट्स में डाउनलोड किया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications