खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश पर विचार कर रही है सरकार : शर्मा
तकनीकी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने से संबंधित कार्ययोजना जारी करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "मल्टी-ब्रांड खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश का प्रस्ताव हमारे मंत्रालय द्वारा तैयार चर्चा पत्र का हिस्सा है। इसके अलावा हम कृषि और रक्षा क्षेत्र में भी विदेशी निवेश पर विचार कर रहे हैं।"
एक दिन पहले वे कह चुके हैं कि सरकार विदेशी निवेशकों को सीधे मल्टी-बांड खुदरा स्टोर खोलने पर विचार नहीं कर रहीं है, बल्कि वह खुदरा उद्योग को विदेशी निवेशकों के सहयोग से मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।
मंगलवार को उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों के सहयोग से खुदरा उद्योग को वित्तीय मज़बूती मिलेगी, जिससे रोजगार और पारिश्रमिक में बढ़ोतरी होगी।
मौजूदा नीतियों के अंतर्गत एकल ब्रांड रिटेल में 51 फीसदी विदेशी निवेश की अनुमति है। देश में अभी विदेशी निवेश के जरिए मल्टी-ब्रांड रिटेल स्टोर खोलने की अनुमति नहीं है।
सरकार ने उद्योगों से अगले महीने तक रक्षा, कृषि, खुदरा और दवा क्षेत्र में विदेशी निवेश के नियमों में परिवर्तन को लेकर उनके विचार प्रस्तुत करने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications