नेपाल में बंद से पहले माओवादी गिरफ्तार

उदयपुर जिले के संतोष राय नामक माओवादी को मंगलवार को काठमांडू जाते समय दक्षिणी नेपाल के चितवन में गिरफ्तार किया गया। उसके पास एक ग्रेनेड और एक खुखरी बरामद की गई।

यह गिरफ्तारी उन रिपोर्टो के बाद हुई है जिनमें कहा गया था कि दो मई से बुलाए गए बंद से पहले माओवादी अपने कार्यकर्ताओं को अर्धसैन्य प्रशिक्षण देकर एवं हथियारों से लैस करके राजधानी में इकट्ठा करने का प्रयास कर रहे हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक एक मई को राजधानी और कई अन्य शहरों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए धन इकट्ठा करने के उद्देश्य से माओवादियों से जबरन वसूली के लिए भी कहा गया है।

माओवादियों के प्रमुख पुष्प कुमार दहल प्रचंड ने सोमवार को इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि यह सरकार द्वारा फैलाया जा रहा दुष्प्रचार है।

प्रचंड ने कहा कि मई दिवस के दौरान भारी संख्या में भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उनकी पार्टी की तरफ से बंद शांतिपूर्ण रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+